प्रस्तुति: शिखा वार्ष्णेय, लंदन।
यूके हिन्दी समिति की हिन्दी ज्ञान परीक्षा का मौसम आरंभ हो चुका है। इसके अंतर्गत होने वाली भाषण प्रतियोगिता का आज प्रथम दिवस था। पांच साल से लेकर ग्यारह साल तक के बच्चों ने “घर का खानाअच्छा या बाहर का, यदि मैं 1 दिन का प्रधानमंत्री बन जाऊं, मम्मी अच्छी या पापा, मेरा प्रिय जानवर” जैसे विभिन्न रोचक विषयों पर जम कर बोला।
यह इन प्रतियोगिताओं का पहला चरण है। आगे और 4 चरण होंगे फिर उन विजेताओं को पुरुस्कार में भारत यात्रा मिलेगी।
निर्णायक के तौर पर ये परीक्षाएं हमारे लिए साल दर साल कठिन से कठिनतम होती जा रहीं हैं। वहीं इन बच्चों को लगातार निखरते देखना, धाराप्रवाह, गर्व से हिन्दी बोलते देखना गद गद कर देता है।
आज यह आयोजन ऑक्सफ़ोर्ड बिज़नेस कॉलेज के ब्रेनफोर्ड कैम्पस में हुआ। जिसकी अध्यक्षता डॉ. Padmesh Gupta ने की।
इस महत्वपूर्ण सफल कार्य के लिए यूके हिन्दी समिति का अशेष आभार और अभिनंदन।