By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Lahak Digital

News for nation

  • Home
  • Lahak Patrika
  • Contact
  • Account
  • Politics
  • Literature
  • International
  • Media
Search
  • Advertise
© 2023 Lahak Digital | Designed By DGTroX Media
Reading: किसान मजबूत होगा तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा : सम्राट चौधरी
Share
Sign In
0

No products in the cart.

Notification Show More
Latest News
प्ले बैक सिंगर खुशी का नया सांग * टाइट हग सोहनेया*
Entertainment
अभिनेता हर्षवर्द्धन राणे व अभिनेत्री सीरत कपूर ने इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के ‘लकी ड्रा’ के विजेताओं को 50 लाख के पुरस्कार बांटे
Entertainment
चितरंजन भारती की कहानी : * छप्पन घावों का दर्द *
Literature
डेंगू हार रहा है होमियोपैथिक औषधियों से : डॉ. एम डी सिंह
Health
जसवीर त्यागी की कविताएं
Literature
Aa

Lahak Digital

News for nation

0
Aa
  • Literature
  • Business
  • Politics
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • International News
  • Media
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Lahak Digital > Blog > Politics > किसान मजबूत होगा तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा : सम्राट चौधरी
Politics

किसान मजबूत होगा तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा : सम्राट चौधरी

admin
Last updated: 2023/09/11 at 3:25 PM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

सम्राट का किसान मोर्चा को सलाह, किसानों की समस्या को लेकर लड़ें लड़ाई

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने ग्रहण किया दायित्व

पटना, 11 सितंबर। बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि किसान मजबूत होगा तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने देश में पहली बार किसानों के जीवनयापन की चिंता की।

Contents
सम्राट का किसान मोर्चा को सलाह, किसानों की समस्या को लेकर लड़ें लड़ाईभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने ग्रहण किया दायित्व

उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि अब तक जितनी भी सरकार आई थी सभी कर्ज माफ करने की ही चर्चा करते थे, लेकिन इस सरकार ने किसानों के जीवनयापन के विषय में सोचा। किसानों के खाते में प्रति वर्ष सीधे 6 हजार भेजने का काम किया जा रहा है।

प्रदेश कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारीगण के लिए आयोजित नव दायित्व शपथग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री चौधरी ने मोर्चा अध्यक्ष श्री मनोज सिंह समेत उनकी टीम को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ किसान मोर्चा के प्रभारी ब्रजेश रमन ,उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ,बाबूलाल शौर्य ,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार का भी पदभार ग्रहण कराया गया।

भाजपा अध्यक्ष ने मोर्चा के अध्यक्ष को किसानों की समस्या को लेकर लड़ने की सलाह देते हुए कहा कि आज बिहार के किसानों को खेत में सिंचाई की समस्या होती है। इसके लिए हमे सोचना होगा कि अन्नदाताओं की समस्याएं हल हो और अन्नदाता के रूप में प्रतिष्ठित हों, इसपर विचार करना होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसानों को लेकर किए गये कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की बात करते हुए कहा कि बिहार में कई ऐसे उत्पाद हैं जिससे बिहार की पहचान होती है। लीची, केला के लिए किसानों को बाजार नहीं मिलता, जिससे किसानों को घाटा उठाना पड़ता है, इसके लिए हमें सोचने की जरूरत है।

श्री चौधरी ने जोर देकर कहा कि आज केंद्र सरकार ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है। एक ओर जहां पूरी दुनिया आर्थिक मंदी से जूझ रही है, खाद के दाम आसमान छू रहे फिर भी केंद्र सरकार एक बोरा यूरिया में 2400 रुपए सब्सिडी देकर किसानों तक पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बिहार के बरौनी स्थित जिस खाद के कारखाने को बंद कर दिया गया था, उसे फिर से योग्य बनाया गया। नीम कोटेड यूरिया पर बल देकर खाद की कालाबाजारी रोकने की पहल की गई।

उन्होंने कहा कि आज भारत और भाजपा को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसका डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। श्री चौधरी जी 20 की बैठक से भारत का गौरव बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर राज्य में प्रतिदिन औसतन एक से ज्यादा हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री खुद गृहमंत्री रहते गृहमंत्री को खोज रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अब उन्हें आधी बात याद ही नहीं रहती।

श्री चौधरी ने भाजपा के किसान मोर्चा के अधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि हमारे अन्नदाता मजबूत होंगे तो समृद्ध होंगे और जब ये समृद्ध होंगे तो बिहार समृद्ध होगा, बिहार श्रेष्ठ बनेगा।

कार्यक्रम में मंच संचालन नागेंद्र पटेल ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया प्रदेश मंत्री संतोष रंजन पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सिंह, कृष्णा कुमार गुप्ता,अमरेश कुमार,राजीव कुमार,दिलीप सिंह रंजीत सिंह,नंदन मेहता अभय सिंह सहित सभी जिलों के किसान मोर्चा अध्यक्ष समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

You Might Also Like

तेजस्वी के जन्मदिन पर बिहार की महिलाओं पर लाठीचार्ज, दलितों का अपमान : सम्राट

भाजपा की महिला एमएलए, एमएलसी ने मांगा नीतीश से इस्तीफा

पूर्व विधायक डॉ. कुमार देवरंजन के नेतृत्व में हजारों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

नीतीश के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला विरोध मार्च, फूंका नीतीश, तेजस्वी का पुतला

मोदी सरकार अमेरिका-इजरायल परस्ती बंद करे, युद्ध तत्काल रोकने की मांग करे

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’
Next Article आशा सिंह सिकरवार की कविताएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्ले बैक सिंगर खुशी का नया सांग * टाइट हग सोहनेया*
Entertainment December 8, 2023
अभिनेता हर्षवर्द्धन राणे व अभिनेत्री सीरत कपूर ने इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के ‘लकी ड्रा’ के विजेताओं को 50 लाख के पुरस्कार बांटे
Entertainment December 1, 2023
चितरंजन भारती की कहानी : * छप्पन घावों का दर्द *
Literature November 21, 2023
डेंगू हार रहा है होमियोपैथिक औषधियों से : डॉ. एम डी सिंह
Health November 21, 2023
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US

©Lahak Digital | Designed By DGTroX Media

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?