By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Lahak Digital

News for nation

  • Home
  • Lahak Patrika
  • Contact
  • Account
  • Politics
  • Literature
  • International
  • Media
Search
  • Advertise
© 2023 Lahak Digital | Designed By DGTroX Media
Reading: 22 जनवरी को धर्म की स्थापना (राम मंदिर का निर्माण)और 23 जनवरी को कर्पूरी जी को भारत रत्न देकर गरीब, पिछड़ों, अति पिछड़ों का सम्मान, यह है मोदी के काम की गारंटी: सम्राट चौधरी
Share
Sign In
0

No products in the cart.

Notification Show More
Latest News
किशोर कुमार को समर्पित संगीतमय संध्या में अमित सिन्हा ने बांधा समा
Entertainment
वरिष्ठ कवि और दोहाकार डॉ सुरेन्द्र सिंह रावत द्वारा संकलित व सम्पादित सांझा काव्य संग्रह ‘काव्यान्जली 2024’ का लोकार्पण हुआ*
Literature
राकेश भारतीय की कविताएं
Literature
कमल हासन की मणिरत्नम निर्देशित फिल्म *ठग लाइफ* 5 जून को होगी रिलीज
Uncategorized
*कैदियों को कैंसर के बढ़ते खतरे से जागरूक करने के लिए तिहाड़ जेल वन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ*
Motivation - * प्रेरक *
Aa

Lahak Digital

News for nation

0
Aa
  • Literature
  • Business
  • Politics
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • International News
  • Media
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Lahak Digital > Blog > Politics > 22 जनवरी को धर्म की स्थापना (राम मंदिर का निर्माण)और 23 जनवरी को कर्पूरी जी को भारत रत्न देकर गरीब, पिछड़ों, अति पिछड़ों का सम्मान, यह है मोदी के काम की गारंटी: सम्राट चौधरी
Politics

22 जनवरी को धर्म की स्थापना (राम मंदिर का निर्माण)और 23 जनवरी को कर्पूरी जी को भारत रत्न देकर गरीब, पिछड़ों, अति पिछड़ों का सम्मान, यह है मोदी के काम की गारंटी: सम्राट चौधरी

admin
Last updated: 2024/01/24 at 2:43 PM
admin
Share
6 Min Read
SHARE

*कर्पूरी जी ने सादगी, सरलता, सुलभता से समाजवाद के असली चेहरा को दिखाया : विजय सिन्हा*

*मोदी है तो मुमकिन है, को पीएम ने कर के दिखाया : हरि सहनी*

पटना, 24 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज यहां कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम को भव्य मंदिर में स्थापित कर धर्म को स्थापित किया गया और 23 जनवरी को गरीब, पिछड़ों , अति पिछड़ों के नेता कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर गरीबों को सम्मान दिया गया। यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के काम करने का तरीका।

Contents
*कर्पूरी जी ने सादगी, सरलता, सुलभता से समाजवाद के असली चेहरा को दिखाया : विजय सिन्हा**मोदी है तो मुमकिन है, को पीएम ने कर के दिखाया : हरि सहनी*

भाजपा के लिए 24 जनवरी को आरक्षित मिलर हाई स्कूल मैदान पर जदयू द्वारा कब्जा किए जाने के बाद भाजपा ने आज कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन वीरचंद पटेल मार्ग पर किया।

इस समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने जदयू और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कर्पूरी के नाम पर नकली समाजवाद को दिखाया जा रहा है। आज भ्रष्टाचारी, दुराचारी, अत्याचारी, वंशवादी एक गठजोड़ बनाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक स्वतंत्र पार्टी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमलोगों ने मिलर हाई स्कूल के मैदान को आरक्षित करवाया जिस पर जदयू ने जबरदस्ती कब्जा कर हमे सड़क पर आने को मजबूर कर दिया और आज इस कड़ाके की ठंड में हजारों कार्यकर्ता सड़क पर बैठे और खड़े है, यह दर्शाता है कि भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करने को आतुर हैं।

उन्होंने आज जदयू ने भाजपा कार्यालय के सामने गेट बनाया लेकिन भाजपा ने इसे छुआ तक नहीं, यह है भाजपा के सम्मान देने का तरीका। भाजपा सड़क पर संघर्ष करेगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि 2019 को भाजपा के साथ जदयू को 19 सीटें मिल गई थी, जबकि राजद को एक भी सीट नहीं मिली। लेकिन अगले चुनाव में जनता यह गलती नहीं करेगी और दोनों का खाता नहीं खुलेगा।

उन्होंने कहा कि जनसंघ ने समर्थन देकर गुदड़ी के लाल कर्पूरी ठाकुर को 1970 में सीएम बनाया। जब 1977 में पिछड़ों को सम्मान देने की बात आई तो कैलाश पति मिश्र समर्थन दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजद 1990 से लेकर 2005 तक सत्ता में रही लेकिन आरक्षण पत्नी, पुत्र और पुत्रियों तक सीमित रहा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ चाय बेचने वाला गद्दी पर बैठा है और गरीबों की चिंता कर रहा है। आज देश में मोदी जी गारंटी चल रही हैं।

उन्होंने समस्तीपुर के राम जानकी अस्पताल की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें भी केंद्र सरकार ने 200 करोड़ रुपए दिए है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के एक बयान ‘जो कमाएगा वही खायेगा, जो लूटेगा उसे जाना पड़ेगा ‘ को उद्धृत करते हुए कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर जी की जन्मशताब्दी पर यह भरोसा देता हूं कि भाजपा अब किसी को कंधे पर बैठकर बिहार में सीएम नहीं बनाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद मिलेगा और 2024 और 2025 में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज राजद और जदयू कार्यालय जाईएगा जमीन, बालू और शराब माफिया मिलेंगे। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो माफिया या तो नेपाल भाग जायेंगे या गया में उनका पिंडदान किया जाएगा।

श्री चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि आज नीतीश जी के मंत्रिमंडल में 16 ऐसे मंत्री हैं जिन पर अपराधिक मामला दर्ज है।

इस समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कर्पूरी जी ने सादगी, सरलता, सुलभता से समाजवाद के असली चेहरा को दिखाया।

उन्होंने कहा कि संख्या बल के नाम पर आज डंका बजाना चाह रहे है लेकिन कर्पूरी जी ने सादगी, सरलता, सुलभता से समाज के सभी लोगों में अपनी जगह बनाई।

इस मौके पर विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी ने कहा कि आज देश में लोग जान गए हैं कि मोदी का तो मुमकिन है। आने वाले चुनाव में देश और प्रदेश की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी।

इस समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह, प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, राजेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी, एमएलसी जीवन कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, नितिन नवीन , केदार गुप्ता, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा,प्रवीन राय पटेल,प्रदेश ओबीसी मोर्चा बलराम मंडल , ओबीसी मोर्चा के महामंत्री साहेब शाह, अभिषेक यादव, जे पी चंद्रवंशी, बिट्टू सोनी, भूपेंद्र यादव, शिव कुमार सहित कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह का संचालन कार्यक्रम के संयोजक एमएलसी प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया।

You Might Also Like

*राष्ट्रीय मानव पार्टी भी दिल्ली के चुनावी दंगल में शामिल हुई,अपना घोषणा पत्र जारी किया, दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी*

एनकाउंटर के बढ़ते मामले कानून के राज व मानवाधिकारों के लिए चिंताजनक : माले*

*राष्ट्रीय मानव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी और प्रभारी एवं रमेश झंकार का उड़ीसा और तेलंगाना के सफल दौरे से लौटने पर दिल्ली में कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

युद्ध पीड़ितों की वेदनाओं का विकल्प

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत केंद्र सरकार की योजना प्रति आधारित जागृत रथ यात्रा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व ऐसा था, जो लोगों से सीधे कनेक्ट करते थे : सम्राट चौधरी
Next Article जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह की ऐतिहासिक सफलता पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम – श्री उमेश सिंह कुशवाहा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

किशोर कुमार को समर्पित संगीतमय संध्या में अमित सिन्हा ने बांधा समा
Entertainment June 16, 2025
वरिष्ठ कवि और दोहाकार डॉ सुरेन्द्र सिंह रावत द्वारा संकलित व सम्पादित सांझा काव्य संग्रह ‘काव्यान्जली 2024’ का लोकार्पण हुआ*
Literature June 11, 2025
राकेश भारतीय की कविताएं
Literature June 5, 2025
कमल हासन की मणिरत्नम निर्देशित फिल्म *ठग लाइफ* 5 जून को होगी रिलीज
Uncategorized May 21, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US

©Lahak Digital | Designed By DGTroX Media

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?