भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल का वक्तव्य।
पटना, 13 जुलाई। बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने बीजेपी के शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च पर हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गंभीर रूप से चोट लगी है। कइयों के हाथ टूट गये हैं तो कइयों के पैर टूट गये हैं। कुछ नेताओं के सिर भी फटे हैं। जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की पुलिस की पिटाई से मौत हो गयी है। यह बेहद दुखद घटना है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे फिर भी प्रशासन प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर लाठियां चलाई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी गुंडों ने बीजेपी के निहत्थे लोगों को जानवरों की तरह पीटा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सत्ता के नशे में चूर हैं। जिस तरह जहानाबाद के बीजेपी नेता विजय सिंह की पुलिस की पिटाई से मौत हुई है, उसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल को भी गंभीर चोट लगी है। पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह पर भी डंडे बरसाए गए। मधुबनी के सांसद अशोक यादव, कुढ़नी के विधायक केदार गुप्ता सहित दर्जनों विधायक भी गंभीर चोट लगी है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सरकारी गुंडों ने एक साजिश के तहत बीजेपी के लोगों पर डंडे बरसाए हैं। शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है। पूरे बिहार में जंगलराज और गुंडाराज आ गया है और इस गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है। जनता अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इस ठगबंधन और लठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की लाठी गोली वाली लठबंधन सरकार से भाजपा डरने वाले नहीं हैं। हमलोग संघर्ष कर इस जुल्मी सरकार को बख्शने वाले नहीं हैं। जनता नीतीश कुमार से 2024 और 2024 में ऐसा बदला लेगी कि चाचा – भतीजा दोनों सड़क पर आ जाएंगे। नीतीश कुमार कुर्सी की खातिर चार्जशीटेड उपमुख्यमंत्री को संरक्षण दे रहे हैं, जनता अब छोड़ने वाली नहीं है।