By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Lahak Digital

News for nation

  • Home
  • Lahak Patrika
  • Contact
  • Account
  • Politics
  • Literature
  • International
  • Media
Search
  • Advertise
© 2023 Lahak Digital | Designed By DGTroX Media
Reading: पाटलिपुत्र लोकसभा से जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ने थामा जदयू का हाथ
Share
Sign In
0

No products in the cart.

Notification Show More
Latest News
प्रगति पाठक की कविताएं
Literature
शैलेन्द्र की पुण्यतिथि पर रिलीज फ़िल्म ‘दुल्हनिया नाच नचाये’ में धूम मचा रहे हैं मनोज भावुक के लिखे गीत
Entertainment
अजित कुमार राय की कविताएं
Literature
कन्नड़ संस्कृति की गरिमा विदेशों में – “कन्नड़ कहले” कार्यक्रम!!
Entertainment
*दिल, दोस्ती और फाइनेंस: डिजिटल स्क्रीन पर दोस्ती और सपनों की कहानी*
Entertainment
Aa

Lahak Digital

News for nation

0
Aa
  • Literature
  • Business
  • Politics
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • International News
  • Media
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Lahak Digital > Blog > Politics > पाटलिपुत्र लोकसभा से जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ने थामा जदयू का हाथ
Politics

पाटलिपुत्र लोकसभा से जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ने थामा जदयू का हाथ

admin
Last updated: 2023/06/14 at 2:45 PM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

आलोक नंदन

देश में समाजिक सौहार्द बिगड़ने वालों का मुंहतोड़ जवाब देगा महागठबंधन – उमेश सिंह कुशवाहा

भाजपा के इशारे पर बिहार के मुसलमानों को भ्रमित कर रहे हैं औवेशी – जमा खान
14 जुन, 2023 पटना

बुधवार को जद(यू.) मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पाटलिपुत्र लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी पप्पू खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी की उपस्थिति में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

Contents
आलोक नंदनदेश में समाजिक सौहार्द बिगड़ने वालों का मुंहतोड़ जवाब देगा महागठबंधन – उमेश सिंह कुशवाहाभाजपा के इशारे पर बिहार के मुसलमानों को भ्रमित कर रहे हैं औवेशी – जमा खान 14 जुन, 2023 पटना

इस दौरान बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा विपक्षी एकजुटता की पहल से लोगो के अंदर यह विश्वास जागृत हुआ है कि अब भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकना सम्भव है लिहाजा भाजपा की जनविरोधी नीतियों से नाराज लोग आज हमारी पार्टी से जुड़कर आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में काम करने के लिए इच्छुक हैं। इसी कड़ी में आज पप्पू खान जी सहित उनके सैकड़ों साथियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता ग्रहण की है। हमें आशा है कि पप्पू खान जी के आने से पार्टी को बल मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर धार्मिक तुस्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि किस प्रकार भाजपा द्वारा सम्प्रदायिक मुद्दों से सहारे समाज को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है। एक तरफ हमारे नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार के अंदर बीते 17 वर्षों से एक भी सम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ। हमारे संविधान के प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता का जिक्र है मगर भाजपा-आरएसएस वाले संविधान के विरुद्ध जाकर देश में धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। कर्नाटक में इन्होंने धर्म फैलाने का प्रयास किया था परन्तु अंजाम क्या हुआ यह आज देश की जनता के सामने हैं। देश में सम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालो का महागठबंधन मुहतोड़ जवाब देगी।

श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की सरकार आज आज दलित, शोषित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के हितों पर चोट कर रही है। केंद्र की सरकार आज गुजरात के चंद पूंजीपतियों का गुलाम बनकर रह गई है। बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए इनके पास कोई नीति नहीं है। भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा आज देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। परन्तु इनकी मनमानी अब अधिक दिन नहीं चलने वाली है। देश का विपक्ष एकजुट होकर 2024 में इनकी पर्मानेंट विदाई को सुनिश्चित करेगा।

इस दौरान अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान ने इशारों में ओवेशी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग भाजपा की सहयोगी टीम बनकर हमारे समाज को तोड़ने में जुटे हुए हैं। उन्हें बस अपनी राजनीति से मतलब है, ऐसे लोग हमारे समाज का भला नहीं चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि देश की स्थिति आज किसी से छिपी हुई नहीं है। हमें जाति-धर्म के चंगुल से निकलकर देशहित में सोचने की आवश्यकता है। हम सभी को संकल्प लेना होगा हमारा एक-एक वोट 2024 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की झोली में जाएगा। तभी भाजपा का सम्पूर्ण सफाया सुनिश्चित होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, अशरफ अंसारी, प्रदेश महासचिव रणविजय जी, संजय शर्मा, राहुल खण्डेलवाल, दानिश रजा, मो. एजाज, गुलाम गौस, वसीम अहमद, नौशाद खान, जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे।

सदस्यता ग्रहण करने वाले मुख्य रूप से लोजपा के नेता शौकत अली, सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी मो. शमशुद्दीन अंसारी, इश्तेयाक अंसारी, मो. शकील, मनन अंसारी, अशफाक अंसारी, राजू सिद्दीकी सहित कई वरीय लोग थे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा ने किया।

(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव

You Might Also Like

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन एवं ड्रोन संस्थान का उद्घाटन किया*

*राष्ट्रीय मानव पार्टी भी दिल्ली के चुनावी दंगल में शामिल हुई,अपना घोषणा पत्र जारी किया, दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी*

एनकाउंटर के बढ़ते मामले कानून के राज व मानवाधिकारों के लिए चिंताजनक : माले*

*राष्ट्रीय मानव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी और प्रभारी एवं रमेश झंकार का उड़ीसा और तेलंगाना के सफल दौरे से लौटने पर दिल्ली में कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

युद्ध पीड़ितों की वेदनाओं का विकल्प

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पाटलिपुत्र लोकसभा से जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ने थामा जदयू का हाथ
Next Article *हिट मशीन खेसारी लाल यादव ने धूमधाम से फिल्म ” रंग दे बसंती ” के सेट पर सेलिब्रेट किया अपना मैरेज एनिवर्सरी*
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्रगति पाठक की कविताएं
Literature December 14, 2025
शैलेन्द्र की पुण्यतिथि पर रिलीज फ़िल्म ‘दुल्हनिया नाच नचाये’ में धूम मचा रहे हैं मनोज भावुक के लिखे गीत
Entertainment December 14, 2025
अजित कुमार राय की कविताएं
Literature November 21, 2025
कन्नड़ संस्कृति की गरिमा विदेशों में – “कन्नड़ कहले” कार्यक्रम!!
Entertainment September 1, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US

©Lahak Digital | Designed By DGTroX Media

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?