प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट का दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह फिरोजाबाद के पालीवाल ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इसमें देश के भिन्न भिन्न राज्यों के 26 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री यशपाल ‘यश’ की अध्यक्षता में, 10 फरवरी सायं 6 बजे आए हुए अतिथियों के द्वारा काव्यपाठ एवं गद्यात्मक अभिव्यक्ति के साथ डॉ. यायावर की सजल पुस्तक पर भी चर्चा हुई। प्रथमतः ट्रस्ट की मुख्य निदेशक श्रीमती पद्मेश श्रीवास्तव ‘पद्मेश’ जी के द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात् ट्रस्ट उपाध्यक्ष श्री प्रवीण पाण्डेय जी के द्वारा प्रज्ञा गान प्रस्तुत किया गया तथा इस आयोजन का संपूर्ण संचालन ट्रस्ट के मुख्य सचिव श्री गौरव चौहान ‘गर्वित’ जी के द्वारा हुआ। इस आयोजन के मुख्य वक्ता कु. जाह्नवी पंवार, विशिष्ट अतिथि श्री गणेश दत्तु कालघुगे (वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी विज्ञान एवं
प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार), ट्रस्ट प्रतिनिधि डॉ. श्याम सनेही लाल शर्मा जी (ट्रस्ट संरक्षक), कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मयंक भटनागर जी , सत्र संयोजक प्रो. अजिर बिहारी चौबे जी तथा सत्र संयोजक श्री प्रवीण पाण्डेय जी ने मंच को सुशोभित करते हुए कार्यक्रम की उत्कृष्टता को बनाए रखते हुए आयोजन का समापन किया।
11फरवरी प्रातः 10 बजे चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पूर्व कुलपति पद्मश्री. प्रो. रवींद्र कुमार जी की अध्यक्षता में द्वितीय सत्र का आरंभ हुआ।ट्रस्ट उपाध्यक्ष श्री प्रवीण पाण्डेय जी के द्वारा प्रज्ञा गान प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय ज्ञानपीठ के महा प्रबंधक श्री आर एन तिवारी जी उपस्थित थे। मुख्य सचिव श्री गौरव चौहान ‘गर्वित’ जी के संचालन में एवं सम्मान समारोह सत्र में ट्रस्ट संस्थापक व प्रबंध सचिव श्री कृष्ण कुमार ‘कनक’ जी के आमंत्रण से मंचाधिष्ठित अतिथियों द्वारा सभी 26 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। ओड़िशा की कवयित्री श्रीमती अनिमा दास जी को श्रेष्ठ हिंदी सेवी साहित्यकार हेतु श्री भरतलाल अग्रवाल स्मृति ‘साहित्येंदु अलंकरण 2023’ से अलंकृत किया गया।
ओड़िशा (कटक) की अनिमा दास को भरतलाल अग्रवाल स्मृति साहित्येंदु अलंकरण 2023 से सम्मानित किया गया
Leave a comment
Leave a comment